फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में सबसे कम वोट से जीते थे शमशेर सुरजेवाला

Tue, 17 Sep 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी02-विधायक स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला।
विज्ञापन
जींद। पंजाब से अलग होकर बने हरियाणा प्रदेश में पहली बार 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कलीराम को हराकर आरपीआई पार्टी से शमशेर सिंह सुरजेवाला विधानसभा पहुंचे थे। चुनाव में शमशेर सिंह सुरजेवाला 21130 और कलीराम को 19611 मत मिले थे। शमशेर सिंह सुरजेवाला ने 1519 के अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

हरियाणा में अब तक हुए चुनाव में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने छह बार विजय हासिल की है। इनेलो तीन बार, जबकि आरपीआई, कांग्रेस (एस) व लोकदल और जजपा के उम्मीदवार एक-एक बार विजयी होकर विधानसभा पहुंचे हैं। वर्ष 1977 में कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सुरजेवाला सबसे कम 836 वोटों से जीत हासिल की थी। वर्ष 2019 के चुनाव में जजपा के रामनिवास सुरजाखेड़ा ने सबसे अधिक 30692 मतों से जीत हासिल की थी। अब तक इस क्षेत्र से 8 चेहरे विधानसभा पहुंचे हैं। शमशेर सुरजेवाला को सर्वाधिक 4 बार विधायक बनने का गौरव हासिल है। वहीं उनके बेटे रणदीप सुरजेवाला व इनेलो के पिरथी सिंह 2 बार तथा नेकीराम, गौरीशंकर, टेकचंद, इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और रामनिवास सुरजाखेड़ा को एक-एक बार जीत हासिल हुई है।

कब कौन बना विधायक

चुनाव तिथि
विजयी प्रत्याशी
पार्टी
प्रतिद्वंदी

पार्टी
कुल मत
जीत का अंतर

21.02.1967
शमशेर सुरजेवाला
आरपीआई
कली राम

कांग्रेस

55063
1519

12.05.1968 नेकीराम

कांग्रेस

शमशेर सुरजेवाला
निर्दलीय
55653
6148

11.03.1972 गौरीशंकर

कांग्रेस (एस)
टेकचंद

आर्य सभा
61683
1749

12.06.1977 शमशेर सुरजेवाला
कांग्रेस

टेकचंद

निर्दलीय

58475
836

19.05.1982 शमशेर सुरजेवाला
कांग्रेस

टेकचंद

लोकदल
77375
5824

17.06.1987 टेकचंद

लोकदल

शमशेर सुरजेवाला
कांग्रेस

91682
27839

20.05.1991 शमशेर सुरजेवाला
कांग्रेस

गौरी शंकर
हविपा
96313
7161

27.04.1996 रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस

जयप्रकाश
हविपा
110384
849

22.02.2000 ओमप्रकाश चौटाला
इनेलो

रणदीप सिंह

कांग्रेस

112586
2194

03.02.2005 रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस

ओमप्रकाश चौटाला
इनेलो

123315
1859

13.10.2009 पिरथी सिंह

इनेलो

रामफल लोट
कांग्रेस

159904
20640

15.10.2014 पिरथी सिंह

इनेलो

संतोष रानी

भाजपा
186391
9152

21.10.2019 रामनिवास सुरजाखेड़ा जेजेपी
संतोष रानी

भाजपा

152831
30692

वर्ष 2019 में बड़े अंतर से जीते थे रामनिवास सुरजाखेड़ा
विधानसभा चुनाव 2019 में जजपा प्रत्याशी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा को 30692 वोटों से हराया था। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में 152831 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 481 बोस्टल वोट डाले गए थे। चुनाव में जजपा प्रत्याशी रामनिवास सुरजाखेड़ा को 79578 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा को 48886 वोट मिल पाए थे।

16जेएनडी02-विधायक स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला।

16जेएनडी02-विधायक स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला।

16जेएनडी02-विधायक स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें