फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात देने नहीं, राजनीतिक संदेश देने आ रहे शाह ः बीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद एवं जींद में हो रही 16 अगस्त की आस्था रैली के आयोजक बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोई सौगात देने नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक संदेश देने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसने भाजपा में आने का प्रयास नहीं किया हो। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमित शाह जींद को कोई सौगात देने नहीं आ रहे। यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। विधानसभा चुनाव के नजदीक होने के कारण वह भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक संदेश देने के लिए आ रहे हैं। जींद को सौगात देने के लिए गृहमंत्री को फिर कभी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में विपक्ष नाम की चीज नहीं है, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रयास करूंगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कम से कम विपक्ष भी मजबूत बने। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला प्रधान अमरपाल राणा, डॉ. समुंदर लाठर, सत्यवान खटकड़ मौजूद रहे। उधर उचाना में भी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
40 साल तक कांग्रेस में नहीं चली अनुच्छेद 370 पर कोई चर्चा
बीरेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने 40 साल तक कांग्रेस की राजनीति की। जब तक कोई मजबूत लीडर नहीं हो तो अनुच्छेद 370 पर कोई बात नहीं हो सकती। उनके मन में भी अनुच्छेद 370 हटाने की बात कई बार आई, लेकिन जब लीडरों ने ही नहीं चाहा तो उनकी बात उनके मन में ही रह गई।
विज्ञापन

आरक्षण समेत कई विषयों पर चर्चा चल रही
बीरेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि क्या आरक्षण पर भी कोई चर्चा भाजपा में चल रही है तो उन्होंने कहा कि आरक्षण के साथ-साथ कई बड़े मुद्दों पर भी भाजपा में चर्चा चल रही है। जल्द ही कई बड़े फैसलों पर भाजपा निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें