फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवती का चंडीगढ़ में यौन शोषण

Sat, 15 Jun 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक कॉलोनी की रहने वाली युवती के साथ चंडीगढ़ में दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ भेज दी है।
विज्ञापन

युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में पढ़ाई करती है और शिक्षण संस्थान के क्वार्टर में रहती है। दो मई को पंजाब के गुरदासपुर निवासी मनकीरत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 27 मई तक उसको धमकी देकर दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में आरोपी के घर जाकर उसकी मां को बताया तो उसने मारपीट की।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मनकीरत और उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने पर मामला दर्ज कर संबंधित थाना में जीरो एफआईआर भेज दी है। महिला थाना की जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटना स्थल चंडीगढ़ होने के चलते संबंधित थाना में एफआईआर भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें