फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इको गाड़ी लेकर भागे तीसरे आरोपी की हुई गिरफ्तारी

Sat, 15 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बुढ़ाखेड़ा गांव के नजदीक से इको गाड़ी चोरी करने के एक और आरोपी को सदर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार जिले के पाबड़ा निवासी पवन उर्फ पिन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले भी हिसार जिले के बिठमडा गांव निवासी अशोक उर्फ शोकी व उमरा गांव निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


हिसार जिले के सुल्तानपुर निवासी महिपाल ने सदर थाना पुलिस सफीदों को दी शिकायत में बताया था कि वह 12 अप्रैल की रात को हिसार बस अड्डे पर मौजूद था। इस दौरान उसके पास उमरा गांव निवासी महेंद्र आया और उसने कहा कि गांव पाबड़ा से दो सवारी लेकर हिसार बस स्टैंड पर जाना है। वह अपनी इको गाड़ी में पाबड़ा से पवन व अशोक निवासी बिठमडा को लेकर बस अड्डा हांसी आ गया। वहां पर उसे महेंद्र भी मिल गया। उन्होंने उसकी गाड़ी को केदारनाथ के लिए बुक कर ली। सुबह लगभग छह बजे जब वह बुढ़ाखेड़ा पहुंचा तो चाय पीने के लिए रुक गया। इस दौरान तीनों में किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान वह फोन पर बात करते हुए उनसे कुछ दूरी पर चला गया। इस पर महेंद्र, अशोक और पवन उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तीसरे आरोपी पवन उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें