फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुआना में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर जमा है दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। क्षेत्र के गांव मुआना में बारिश के करीब 15 दिन बाद भी जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई है। गांव में सिरसली वाली सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी सड़क के बीचो-बीच जमा है।
विज्ञापन


पानी की निकासी नहीं होने से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ग्रामीण रमेश, राजू, पुनीत, विशाल और सुनील ने बताया कि करीब 15 दिन पहले हुई बारिश के बाद से गांव में कई स्थानों पर जलभराव है। सिरसली वाली सड़क पर दबाई गई सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर आ गया। इसके अलावा गांव के कई तालाब भी पानी से लबालब हैं और उनके ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर कई दिनों से पानी जमा होने के कारण सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। राहगीरों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उनका कहना है कि लगातार पानी जमा रहने से सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है।

गांव में बीमारी फैलने का खतरा ग्रामीणों के अनुसार, दूषित पानी में लगातार आवाजाही के कारण कुछ लोगों को खुजली और त्वचा संबंधी परेशानी होने लगी है। वहीं गंदा पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई तो गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सीवर की सफाई करवाकर दूषित पानी की निकासी कराने और तालाबों के ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

वर्जन

सफाई कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी दूषित पानी की निकासी के लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिन स्थानों पर पानी जमा है वहां सीवर की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। -श्यामलाल, सरपंच
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें