फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऋषि कॉलोनी में सीवर जाम, जलभराव से परेशानी

Wed, 13 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ऋषि कॉलोनी की गली नं. 5 में सीवर जाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली में रहने वाले लोग चार माह से सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों व खाली प्लॉट में भर रहे दूषित पानी का दंश झेल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ऋषि कॉलोनी की आबाजी करीब चार हजार है। कॉलोनी की गली नं. 5 में सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी गलियों व खाली प्लॉटों में भरा रहता है। लोगों का कहना है कि हर समय दूषित पानी भरा रहने से वह अपने पशुओं को भी नहीं बांध पा रहे। यही नहीं दूषित पानी से हर समय बदबू आती रहती है, जिससे लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
गली नं. 5 में एक निजी स्कूल है। सुबह बड़ी संख्या में बच्चे इस रास्ते से स्कूल आते हैं, लेकिन गली में भरे दूषित पानी के कारण उन्हें निकलने तक का रास्ता नहीं मिलता। कई बार बच्चे दूषित पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बोले लोग
सीवर ओवरफ्लो होने से घर के बाथरूम तक में पानी भर जाता है। पानी निकासी नहीं होने से खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। बदबू इतनी अधिक आती है कि घर में रहना तक दूभर हो रहा है। -अंकित, ऋषि कॉलोनी



सीवर जाम होने के कारण रोजाना सुबह सीवर का दूषित पानी गली में भर जाता है। दूषित पानी से आने वाली बदबू के कारण यहां से निकलना भी दूभर हो जाता हैं।-नान्हो, ऋषि कॉलोनी


वर्जन

ऋषि कॉलोनी में सीवर जाम होने की अब शिकायत मिली है। कर्मचारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दे दिए गए हैं। समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें