फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: न्यू कृष्णा कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। न्यू कृष्णा कॉलोनी की गलियों में सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। स्थिति यह है कि गली तालाब में बदल गई है। इससे आमजन का निकलना दूभर हो गया है। विडबंना है कि अधिकारियों को शहरवासियों की इस परेशानी की जानकारी तक नहीं।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये से क्षुब्ध होकर देर शाम अधिवक्ता सुनील राज बामनिया के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता सुनील राज बामनिया ने कहा कि कॉलोनी में गरीब परिवार रहते हैं शायद इसीलिए प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा। गंदे पानी के बीच से गुजरते समय बुजुर्ग और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए कि एक तरफ विभाग घर-घर जाकर लार्वा खोज रहा है। वहीं दूसरी ओर गली में जमा भारी मात्रा में गंदा पानी उन्हें दिखाई नहीं दे रहा, जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर न तो अधिकारी गंभीर है और नही वार्ड का एमसी। इसके कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

वर्जन
सीवर ओवरफ्लो की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत या वीडियो उपलब्ध करवाया जाता है तो उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। लोगोंं की सुविधा के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। आमजन से अपील है कि जहां पर समस्या आए वह जानकारी तुरंत दे, ताकि समाधान करवाया जा सके।-भानु प्रकाश शर्मा कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें