फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपर-100 कार्यक्रम में जींद के 55 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें जींद जिले के 55 विद्यार्थियों का चयन हुआ है जबकि 15 विद्यार्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों को अब जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन बैचों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेशभर से 2113 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जींद जिले से 159 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिले के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरे बैच में 22 से 24 अप्रैल के दौरान आयोजित की गई।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिंह ने बताया कि सुपर-100 योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाना है। चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा कोचिंग, अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें