फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नलों से आ रहा सीवर मिला गंदा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। घरों में नलों से स्वच्छ पानी की जगह सीवर मिला गंदा पानी आने से नाराज महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि करीब 55 करोड़ रुपये खर्च कर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सूचना मिलने पर विभाग के एक्सईएन भानु प्रकाश मौके पर पहुंचे और समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
पुरानी अनाजमंडी निवासी रमेश जिंदल, सुरेश, मनोज कुमार, राजेश, अंकित, राजू और रमन सिंगला ने बताया कि पुरानी अनाजमंडी और आसपास के विभिन्न वार्डों में कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। पिछले करीब दो माह से हालात ज्यादा खराब हैं। घरों में आने वाले पानी में गंदगी के साथ सीवर का दूषित पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। दूषित पानी के इस्तेमाल से बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।
उनका कहना है कि शिकायतों के बाद करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन भी बिछाई गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि इससे घरों तक साफ पानी पहुंचेगा लेकिन नई पाइपलाइन के बावजूद समस्या खत्म नहीं हुई।
मांग की कि पाइपलाइन की जांच करवाई जाए और सीवर का पानी पेयजल में मिलने की वजह का पता लगाकर तुरंत ठीक किया जाए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं और लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।
गंदा पानी आने की समस्या की जांच करवाई जाएगी
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन भानु प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेयजल में गंदा पानी आने की समस्या की जांच करवाई जाएगी और जल्द समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें