फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दिवसीय आंदोलन की तैयारी में जुटी सीटू, गांवों में किया जनसंपर्क

विज्ञापन
19जेएनडी04: आशा वर्करों को आंदोलन में शामिल होने का न्यौता देते हुए सीटू के पदा​धिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
जींद। एक से तीन दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की जिला कमेटी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को सीटू की टीम ने जींद ब्लॉक के झांझ कलां, बरसोला, दरियावाला और जुलानी गांवों का दौरा कर मजदूरों व परियोजना कर्मियों के साथ बैठकें कीं।
विज्ञापन

अभियान में सीटू के जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह और नीलम ने आशा वर्करों, मिड-डे मील वर्करों, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, वन मजदूरों और निर्माण मजदूरों को न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण मजदूर और कर्मचारी वर्ग परेशान है। परियोजना कर्मियों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से काम तो पूरा लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा।
सीटू नेताओं ने न्यूनतम वेतन लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निर्माण व वन मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने और महंगाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने इन मांगों को लेकर एक से तीन दिसंबर तक होने वाले आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठकों में शामिल मजदूरों व कर्मचारियों ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सुनीता, मनोज कुमारी, सुमन, मनीता, संजीव कुमार, रमेश कुमार और सोनू मिस्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें