18जेएनडी02-रेलवे जंक्शन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो कि बुधवार को रोहतक तक ही आवागमन करेगी। स
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बहादुरगढ़-आसौदा के बीच पुल पर आरसीसी स्लैब रखने का काम बुधवार को होगा। यह कार्य सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक चलेगा। इसके कारण कई एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां रद्द रहेंगी।
बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब रखने काे लेकर कई गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा। यह ब्लॉक पातालकोट एक्सप्रेस और दिल्ली सराय रोहिल्ला–भठिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ से गुजरने के बाद शुरू किया जाएगा।
मंगलवार को जींद–पुरानी दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेगी। बुधवार को ईएमयू रोहतक–दिल्ली, डीजे पैसेंजर, जींद–दिल्ली ईएमयू, ईएमयू दिल्ली–रोहतक, दिल्ली–जींद पैसेंजर, जाखल पैसेंजर, दिल्ली–जींद ईएमयू रद्द रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक तक ही आवागमन करेगी।
इस ट्रेन को रोहतक तक ही चलाया जाएगा, उसके बाद बठिंडा के लिए वापस रवाना होगी। अवध–असम एक्सप्रेस को घेवरा के बीच 50 मिनट रोका जाएगा। बुधवार को ट्रेनों के प्रभावित होने से दिल्ली और बठिंडा की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वर्जन
बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर 19 नवंबर को आरसीसी स्लैब रखने का कार्य होगा। इसके चलते कई एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां रद्द रहेंगी। वहीं कुछ गाड़ियां दिल्ली की बजाय रोहतक तक ही जाएंगी।-जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद