फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलकनी गांव में कब्जा छुड़ाने गई प्रशासनिक टीम पर हमला, सात पुलिसकर्मियों को लगे ईंट-पत्थर

विज्ञापन
पथराव के बाद पुलिस की गाड़ी के टूटे शीशे। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गुलकनी गांव में तालाब के गंदे पानी की निकासी के रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा किए गए कब्जे को छुड़ाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसा कर गाड़ी को तोड़ा दिया। पुलिस के सात कर्मचारियों को ईंटें मारी गईं। इसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुलकनी गांव में बुधवार को तालाब से गंदे पानी की निकासी के रास्ते पर किए गए कब्जे को छुड़वाने के लिए बीडीपीओ जुलाना धर्मबीर खर्ब, एसपीओ जगबीर सिंह, पटवारी संदीप कुमार, गाड़ी चालक सोनू, सदर थाना पुलिस की तरफ से राममेहर, विनोद, कृष्ण, पवन, विजय व कुलदीप गए थे। उन्होंने गांव में जाकर तालाब के रास्ते पर किए गए कब्जे को जेसीबी की मदद से खाली करवा दिया। इसके बाद गांव के कुछ शरारती तत्व वहां पहुंचे और पुलिस को ईंट-पत्थर मारने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को तोड़ दिया। ईंट-पत्थर लगने की वजह से सात कर्मचारी चोटिल हो गए। तीन पुलिस कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा चार अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनको पट्टी कर छुट्टी दे दी गई।
गांव के 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गुलकनी गांव में पुलिस टीम पर हमला कर घायल करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें गुलकनी निवासी सीना, अमरदीप, केला, राजा, भोला, संजय, कर्मबीर, सुभाष, पप्पू, रामफल, मोटा, गुड्डी, सुमन, दर्शन, संतरो, मोहित, बलवान, शमशेर की पत्नी, पप्पू की पत्नी, जसवंत की पत्नी व रामरत्न की पत्नी को नामजद किया है। इसके अलावा 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पथराव में पुलिस की गाड़ी का टूटा शीशा।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें