फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बाद जींद से दिल्ली के लिए चलाई गई रोडवेज की बस

विज्ञापन
जींद बस स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज की बसें। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद डिपो से दिल्ली के लिए मंगलवार से बस शुरू हो रही है। मंगलवार को पहली बस पांच बजकर 10 मिनट पर जींद बस स्टैंड से चलेगी। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या के हिसाब से दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सोमवार को मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया, जिसमें दिल्ली के लिए बस चलाने की अनुमति दी गई है। फिलहाल बस में क्षमता के हिसाब से केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठने की अनुमति है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च महीने में लॉकडाउन के कारण बस सेवा बंद कर दी गई थी। स्थिति में सुधार होते हुए 19 मई से जींद से पंचकूला के लिए बस शुरू हुई थी। इसके बाद से यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य रूटों के लिए बस शुरू की गई। जींद से चंडीगढ़, राजस्थान, देहरादून सहित अन्य रूटों पर बसों का परिचालन हो रहा है। वहीं पिछले सात महीने से दिल्ली के लिए बस नहीं जा रही थी। यात्रियों को बहादुरगढ़ से मेट्रो की सहायता से दिल्ली जाना पड़ता था। अब मुख्यालय ने दिल्ली के लिए जींद से बस शुरू कर दी हैं। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। लॉकडाउन से पहले दिल्ली की दस बस चलती थी और अब फिलहाल जींद से बहादुरगढ़ से आठ बस चलती हैं। दिल्ली के लिए बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जींद से दिल्ली के लिए बस चलाने के लिए निर्देश मुख्यालय से प्राप्त हो गए हैं। मंगलवार को दिल्ली के लिए एक बस सुबह चलाई जाएगी। वहीं बुधवार से समय सारिणी बनाकर दिल्ली के लिए पर्याप्त संख्या में बस चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारी प्रयासरत रहते हैं। यात्रियों के लिए अधिक से अधिक बस को ऑनरूट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें