फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पत्ती सप्लायर की स्कूटी में टक्कर मारकर सूटकेस लेकर भागे चार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद बाईपास रोड पर चाय पत्ती सप्लायर की स्कूटी को टक्कर मारकर दो बाइकों पर सवार चार युवक सूटकेस उठाकर फरार हो गए। सूटकेस में 25 हजार रुपये और चाय पत्ती के सैंपल थे।
विज्ञापन

जींद निवासी डूगरमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उचाना मंडी से जींद लौट रहा था। जब वह उचाना से जींद बाईपास पर पहुंचा तो दो बाइकों पर चार युवक आए और उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मरा दी। टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया। बाइक सवार युवक उसके सूटकेस को लेकर फरार हो गए। डूगरमल ने बताया कि सूटकेस में 25 हजार रुपये, चाय पत्ती के सैंपल थे। चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चाय पत्ती सप्लायर जींद निवासी डूगरमल की शिकायत मिली है। शिकायत में आरोप है कि दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार कर गिरा दिया और उसका सूटकेस लेकर फरार हो गए। सूटकेस में 25 हजार रुपये, चाय पत्ती के सैंपल होने की बात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें