फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दनौदा खुर्द में मुख्य पाइप लाइन से सात अवैध कनेक्शन काटे, 10 उपभोक्ताओं को नोटिस

विज्ञापन
18जेएनडी08: ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना। स्रोत:
विज्ञापन
नरवाना। दनौदा खुर्द में जल संरक्षण अभियान के तहत जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य पेयजल पाइप लाइन से किए गए सात अवैध कनेक्शन मौके पर ही काट दिए। वहीं, कनेक्शन में सुधार नहीं होने पर 10 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर सात दिन में कनेक्शन नियमित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता कुलदीप कुहाड़, कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार और बीआरसी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव में 123 घरों का सर्वे किया। जांच के दौरान नौ घरों के पेयजल कनेक्शन पर गेट वाल नहीं लगी मिली। एक अन्य कनेक्शन गंदी नाली से होकर गुजर रहा था और उस पर भी गेट वाल नहीं थी। विभाग ने इन सभी 10 उपभोक्ताओं को नोटिस देकर सात दिन का समय दिया है।
उपमंडल अभियंता कुलदीप कुहाड़ ने कर्मचारियों को मुख्य पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन रोकने के निर्देश दिए ताकि आखिरी घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंच सके। कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने ग्रामीणों से खुले नल बंद रखने और कनेक्शन पर गेट वाल लगाने की अपील की। बीआरसी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। टीम में सुपरवाइजर नवीन, प्लंबर-फिटर और पंप ऑपरेटर भी शामिल रहे। इस अवसर पर उपमंडल अभियंता कर्मवीर सिंह, सतीश नैन, राकेश शर्मा, जिला सलाहकार रणधीर मताना मौजूद रहे।
30 सितंबर तक कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य
जनस्वास्थ्य विभाग ने जींद, जुलाना और सफीदों शहरों में पेयजल व सीवरेज कनेक्शन नियमित करने का अभियान भी तेज किया है। कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि विभाग ने 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें