फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आइडियाथॉन को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
18जेएनडी02: कॉलेज में छात्राओं को नवाचार और नए विचारों के साथ उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए किया
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के उद्यमिता विकास क्लब की ओर से मंगलवार को आइडियाथॉन-2026 को लेकर छात्राओं के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने हरियाणा सरकार और उच्चतर शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन रहा है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने हुनर और नए विचारों को अवसर में बदलने का मंच प्रदान करते हैं।उद्यमिता विकास सेल की संयोजक डॉ. प्रियंका साहनी ने छात्राओं को आइडियाथॉन-2026 के उद्देश्य, महत्व और भागीदारी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत छोटे और नए विचारों से होती है। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजनीति विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर नीलम का कार्यक्रम में योगदान सराहनीय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें