फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवा समिति ने कराया 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मां की लाडली सेवा समिति की तरफ से राजपुरा भैण गांव में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह सोमवार को संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वार्थ के लिए तो हर कोई काम करता है लेकिन परमार्थ के लिए बड़े दिल और साफ दिमाग की जरूरत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे भी समाज से दूसरों की सहायता करने का आह्वान किया। समिति की सचिव मोनिका शर्मा ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाई। वहीं जादूगर चांदनी ने जनसहयोग से बेटियों के घर-गृहस्थी का आवश्यक सामान जुटाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहना एग्रो इंडस्ट्री के डायरेक्टर संदीप कुमार ने की। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश ढिल्लों और डॉ. राज सैनी ने, कृष्ण दहिया और हरियाणवी कलाकार झंडू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें