फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय माता की सेवा हमारा कर्म और परम धर्म: देवेंद्र अत्री

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी15-उचाना खुर्द गोशाला में चेक देते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत श्रद्धा
विज्ञापन
उचाना। विधायक देवेंद्र अत्री ने बाबा फूल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। गोशाला कमेटी की ओर से विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने स्वामी वजीरानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। हरियाणा गोसेवा आयोग की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

देवेंद्र अत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में गोमाता की सेवा का विशेष महत्व है। गोमाता की सेवा करना हमारा कर्म और परम धर्म है। सरकार भी गोशालाओं के विकास और गोसेवा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गोशालाएं बेसहारा गोवंश की देखभाल और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए आगे आना चाहिए।

विधायक देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। कुचराना, अलेवा, नगूरां, वडोदरा, अलेवा सहित विभिन्न गोशालाओं में चेक वितरित किए। इस मौके पर रणधीर श्योकंद, रमेश राणा, रमेश नंबरदार, राजा डूमरखा, सरपंच सतबीर, देव मंगलपुर, सत्यवान दुर्जनपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें