फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले के 2.22 लाख राशन कार्डधारकों को मिलेगा सरसों का तेल

विज्ञापन
10जेएनडी10: जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले के राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से पात्र परिवारों को सरसों तेल वितरित किया जाएगा। प्रथम चरण में अगस्त माह का सरसों का तेल उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक वितरित करना होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2 लाख 22 हजार 592 राशन कार्डधारक हैं, जिन्हें 486 राशन डिपो के माध्यम से राशन और सरसों तेल उपलब्ध करवाया जाता है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। अगस्त 2026 के पात्र लाभार्थियों को सरसों तेल का वितरण 30 नवंबर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार की योजना के तहत बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को निर्धारित पात्रता के अनुसार दो लीटर और एक लीटर सरसों तेल दिया जाता है। इसके लिए लाभार्थियों को रियायती दर पर भुगतान करना होगा। 500 मिलीलीटर तेल के लिए 15 रुपये, एक लीटर के लिए 30 रुपये और डेढ़ लीटर के लिए 45 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
जिले के सभी 486 राशन डिपो के माध्यम से पात्र परिवारों को तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। राशन डिपो संचालकों को भी लाभार्थियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। तीन महीने का तेल मिलने से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें पिछले महीनों में किसी कारण से सरसों तेल नहीं मिल पाया था। विभाग का जोर निर्धारित समय सीमा में वितरण प्रक्रिया पूरी करने पर रहेगा। -राजेश आर्य, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें