फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वरिष्ठ नागरिक फोरम ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
30जेएनडी06: ​शिविर में मौजूद वरिष्ठ नागरिक फोरम के सदस्य चिकित्सक का आभार जताते हुए। स्रोत: संग
विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ नागरिक फोरम जींद की ओर से रविवार को रोहतक रोड स्थित बालाजी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. डीपी जैन, एमडी और उनकी विशेषज्ञ टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान हड्डियों की मजबूती की जांच, शुगर, ईसीजी और ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क की गई। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।

शिविर के संयोजक बीएम पंवार ने कहा कि आयोजन में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अस्पताल की टीम, फोरम सदस्यों और शिविर में पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

फोरम अध्यक्ष डॉ. एके चावला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए। फोरम की ओर से डॉ. डीपी जैन और बालाजी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की टीम का विशेष आभार जताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाकर अस्पताल की टीम ने मानव सेवा और जनकल्याण में योगदान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें