18जेएनडी23-मेडल ओर ट्रॉफ ी दिखाते हुए खिलाड़ी हिमांशु की फ ाइल फ ोटो। स्रोत स्वयं
- फोटो : सिजहरी गांव में बारिश से गिरे इस कच्चे मकान में दबकर मां-बेटे की गई जान। संवाद
नरवाना। गांव डूमरखा कलां के 18 वर्षीय हिमांशु ने हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए ब्रांज और सिल्वर मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
खास बात यह है कि हिमांशु अपने परिवार से पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खेल के क्षेत्र में कदम रखकर इस मुकाम तक पहुंचे। ब्रांज मेडल मध्यप्रदेश हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता दिल्ली की ओर से खेल कर प्राप्त किया था और दूसरा सिल्वर मेडल लुधियाना में हरियाणा की ओर से खेल कर अपने नाम किया था।
हिमांशु ने बताया कि उसने स्कूल के समय से ही हैंडबॉल खेलना शुरू कर दिया था। 2022 में उन्होंने पहली बार स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हिमांशु ने सफलता का श्रेय कोच जुगमिंदर को देते हुए कहा कि अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण नहीं मिलता तो वह आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। कोच की मेहनत और खुद की लगन ने ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।