03जेएनडी29-दनौदा गांव के पास कार की चेकिंग करते हुए पुलिस की टीम। संवाद
नरवाना। गांव दनौदा में मंगलवार को पुलिस चौकी द्वारा एक विशेष रूटिंग चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व चौकी इंचार्ज सुरेश बूरा ने किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों के तहत समय समय पर चलाया जाता है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सके।
चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोका गया और उनके जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। वाहन चालकों से उनके यात्रा के गंतव्य और आगमन की जानकारी भी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर एसपीओ फौजी शमशेर सिंह, होमगार्ड अनूप और होमगार्ड सतीश ने दनौदा बाईपास नाके पर तैनात रहकर अभियान में सहयोग किया।