फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे जंक्शन पर जांची सुरक्षा

विज्ञापन
22जेएनडी06-डॉग स्कवायड के साथ जंक्शन पर यात्रियों के सामान की जांच करते पुलिस के जवान। स्रोत पु
विज्ञापन
जींद। गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वीरवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे जंक्शन पर सघन जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करना रहा।
विज्ञापन

टीम ने जीआरपी थाना प्रभारी जीत सिंह के नेतृत्व में प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज और ट्रेनों के कोचों की बारीकी से तलाशी ली गई। टीम ने यात्रियों के सामान की भी जांच की और संदिग्ध प्रतीत होने वाले बैग को स्कैन किया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई जिससे सुरक्षा जांच और प्रभावी बनी।
प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है ऐसे में सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होने दी जाएगी। जांच अभियान के दौरान यात्रियों से भी सहयोग की अपील की गई। यदि किसी यात्री को कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस या आरपीएफ को दें। यात्रियों को अनावश्यक अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस तक इस तरह के संयुक्त जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि यात्री बिना किसी भय के सुरक्षित यात्रा कर सके। इस अवसर पर एएसआई सीमा, एएसआई जितेंद्र सिंह, सिपाही अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें