22जेएनडी01: राजपुरा में योग अभ्यास करते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
जींद। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की तरफ से सूर्य नमस्कार अभियान के तहत वीरवार को राजपुरा में योग अभ्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें योग सहायक सुनीता ने विद्यार्थियों व स्टाफ को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अमित रोहिला के निर्देशानुसार किया गया, जबकि योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश और योग विशेषज्ञ गोविंदा रहे। योग सहायक सुनीता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संवाद