फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी व आईटीआई में आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
27जेएनडी20: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत पीजी कालेज में दा​खिला कमेटी के सदस्य व दा​खिले के लिए आ
विज्ञापन
जींद। कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 29 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 4 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग शुरू की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 5 अगस्त को दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
इस दौरान विद्यार्थी नए सिरे से पंजीकरण कराने के साथ पहले किए गए आवेदन में आवश्यक बदलाव भी कर सकेंगे। 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकेगा। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये की प्रारंभिक लेट फीस के अलावा प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में अब तक 396 विद्यार्थी फीस जमा करवा चुके : संत शिरोमणि श्री सैन भगत पीजी कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट के बाद अब तक 396 विद्यार्थी फीस जमा करवा चुके हैं।
इनमें बीए में 170, बीएससी फिजिकल साइंस में 40, बीएससी लाइफ साइंस में 38, बीसीए में 42, बीकॉम में 64 और बीबीए में 12 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
इसके अलावा बीएससी मेजर इन फिजिक्स में पांच, बीए इकनॉमिक्स में चार, बीए इंग्लिश में छह, बीए ज्योग्राफी में 10, बीए हिस्ट्री में सात और बीए मेजर इन मैथ में छह विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। बीएससी मेजर इन कैमिस्ट्री में एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें