फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कृषि अवशेष प्रबंधन को लेकर एसडीएम के किया खेतों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एसडीएम होशियार सिंह ने मंगलवार को किनाना गांव का दौरा किया। उन्होंने खेतों में उपलब्ध कृषि अवशेष प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक मशीनरी का निरीक्षण किया। विशेष रूप से इन-सीटू मैनेजमेंट तकनीक, बेलर और रिपर मशीन के संचालन, उपयोग और उनके लाभों के बारे में मौजूद कृषि अधिकारियों व किसानों से जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र के अनेक गांवों लिजवाना कलां, बुढ़ा खेड़ा, अकालगढ़, पोली, किल्ला जफरगढ़, ब्राह्मणवास, किनाना, बराड़खेड़ा और बुराड़ेहर में जाकर ग्रामीणों और किसानों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक किया।
इस दौरे के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी साथ रहे। इन्होंने किसानों को तकनीकी जानकारी दी और बताया कि विभाग किसानों की हर संभव सहायता के लिए सदैव तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें