फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम बोले- भ्रांतियों से बचें, बेटियों को जरूर लगवाएं टीका

विज्ञापन
19जेएनडी 17:नरवाना में विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम जगदीश चंद्र।
विज्ञापन
नरवाना। विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि कि अभियान की सफलता सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों को जागरूक करना जरूरी है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत एनीमिया, एचपीवी, टीबी समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की लड़कियों के लिए चलाया जा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
एसडीएम ने कहा कि कुछ अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां फैली हुई हैं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने बीडीपीओ को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। मौके पर डॉक्टर कपिल शर्मा, बीडीपीओ तरुण सुथार, बीईओ संतोष शर्मा, सीडीपीओ सुपरवाइजर रितु समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें