फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज रफ्तार बाइक सवारों ने एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को मारी टक्कर

Wed, 09 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों (जींद)। महात्मा गांधी मार्ग पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने पैदल गुजर रहे सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को टक्कर मारी। इसमें एसडीएम पुलकित मल्होत्रा घायल हो गए। घायल एसडीएम को सफीदों के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उनकी गंभीरावस्था को देखते हुए उन्हें पानीपत रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक सवार चार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक सवार घायल युवकों की पहचान गांव रामपुरा निवासी सावन, कृष, अभिषेक और मयंक के रूप में हुई है। इनमें सावन, कृश और अभिषेक को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा सोमवार देर शाम खाना खाकर महात्मा गांधी पर टहलने के लिए गए हुए थे। जब वह वापस विश्राम गृह में लौटे तो लीलावती अस्पताल के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एसडीएम को पीछे से टक्कर मारी। इस घटना में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाक्रम के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में उनको वहां से उठाकर पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। डीएसपी गौरव शर्मा और शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एसडीएम की गंभीरावस्था को देखते हुए उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर वे उपचाराधीन हैं।






घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभी एसडीएम बयान देने में असमर्थ हैं। एसडीएम के सिर व जबड़े पर अधिक चोटें आई हुई हैं। बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें