फोटो : 11एसडीएम सुरेश कुमार शिकायत सुनते। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में आए नागरिकों ने गांव धवाना व जैतपुर व शहर की ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
गांव नांगल जमालपुर में स्कूल में लैब की रिपेयरिंग के संबंध में एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल में लैब की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सेक्टर-4 में क्षतिग्रस्त सड़क के संबंध में आई शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को सड़क का मौका देखकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं।
इसके अलावा समाधान शिविर में जल आपूर्ति, पहचान पत्र में नाम दर्ज, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, नगर परिषद से संबंधित और राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं सामने आई। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।