फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बार एसोसिएशन ने प्रवेश यादव का किया स्वागत

विज्ञापन
प्रवेश यादव का स्वागत करते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य प्रवेश यादव एडवोकेट का बार परिसर पहुंचने पर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर, फूलमालाएं और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवेश यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग ही उनकी शक्ति है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन और मतदान की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें