फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अदालत परिसर में वकील के साथ हाथापाई, केस दर्ज

Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। अदालत परिसर में एक वकील के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई की और फिर जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता हर्ष मोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिविल कोर्ट में चैंबर-74 में बैठता है। 6 मई को उसका फैमिली कोर्ट रितु बनाम विकास केस था। इस मुकदमे में आरोपी विकास अपने वकील के साथ पेशी पर आया हुआ था जोकि उसका अपनी पत्नी रितु के साथ मनमुटाव चला हुआ है जबकि वह रितु का वकील है।
विकास का वकील विरेंद्र ढांडा जींद से है। मंगलवार को वह विरेंद्र ढांडा के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान विकास आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। फिर उसके साथ हाथापाई की। इसमें उसकी कमीज का बटन भी टूट गया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। झगड़े के दौरान अन्य वकीलों और कोर्ट सिक्योरिटी ने विकास को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस मामले में वकील के साथ हाथापाई करने, जान से मारने की धमकी देने पर विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें