फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढाणी बीड़वाली के पास पलटी स्कूल वैन, तीन छात्र घायल

विज्ञापन
21जेएनडी09, 10: दुर्घटना के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल हुए छात्र। स्रोत : राहग
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक स्थित डीएस पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन बुधवार दोपहर ढाणी बीड़वाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन स्कूली छात्र घायल हो गए। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला। दो छात्रों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जींद में भर्ती करवाया गया। एक छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
स्कूल वैन छुट्टी के बाद बच्चों को गांव छोड़ने जा रही थी। बस को गोसाई खेड़ा निवासी चालक मनोज चला रहा था। दोपहर करीब 1:45 बजे बस जब ईक्क्स बाईपास से ढाणी बीड़वाली की तरफ रजबाहे के पास पहुंची तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में सचिन (15), शुभम (14) और आदित्य (16) घायल हो गए। तीनों छात्र ढाणी बीड़वाली गांव के रहने वाले हैं। इनमें सचिन और आदित्य को ज्यादा चोट लगने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल छात्र सातवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।

21जेएनडी09, 10: दुर्घटना के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल हुए छात्र। स्रोत : राहग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें