फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
05जेएनडी26-जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अब सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सांस्कृतिक उत्सव-2026 के आयोजन और उसकी तैयारी को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कक्षा पांचवी से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 12 से 22 मई, खंड स्तर पर 14 से 25 जुलाई और जिला स्तर पर 24 से 29 अगस्त तक आयोजित होंगी।
कार्यक्रम से हरियाणा की विरासत, संस्कृति, नैतिक मूल्य व पर्यावरण आधारित रहेगी। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य (एकल व समूह), रागनी और नाट्य प्रस्तुति शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मिडिल स्कूलों को दो हजार रुपये, राजकीय उच्च विद्यालयों को तीन हजार रुपये व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को चार हजार रुपये प्रति विद्यालय की राशि जारी की जाएगी। वहीं ब्लॉक स्तर पर लोकनृत्य ग्रुप कैटेगरी में प्रथम स्थान आने पर तीन हजार रुपये, दूसरा स्थान पाने पर 2500 रुपये, तीसरा स्थान पाने पर दो हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार 800 रुपये दिए जाएंगे।
वहीं लोकनृत्य एकल व रागिनी एकल कैटेगरी में प्रथम स्थान आने पर दो हजार रुपये, दूसरा स्थान आने पर 1500 रुपये, तीसरा स्थान आने पर एक हजार रुपये और सांत्वना पुरस्कार 800 रुपये दिए जाएंगे।
वहीं नाट्य प्रस्तुति प्रथम स्थान आने पर तीन हजार रुपये, दूसरा स्थान आने पर 2500 रुपये, तीसरा स्थान आने पर दो हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार 800 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें