फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाल दिवस पर रंग-बिरंगी गतिविधियों से गूंज स्कूल

विज्ञापन
14जेएनडी06 : दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ने के लिए तैयार बच्चें। स्रोत संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना बाल दिवस के मौके पर बच्चों की मुस्कान और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय में ड्राइंग, पेंटिंग, भाषण, रंगोली, कहानी, दौड़, ऊंची कूद व सामूहिक गीत प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक जंगबहादुर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनमें असीम संभावनाएं छिपी होती हैं। उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वह जीवन में ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं इसलिए विद्यालयों में ऐसी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सुखबीर और प्रमोद बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि बच्चों ने आज बाल दिवस को पूरे मनोयोग और रुचि के साथ मनाया। उनका मानना है कि हर दिन बाल दिवस होना चाहिए, बस सोच सकारात्मक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर ने भी बच्चों की रुचि आधारित शिक्षा पर बल दिया था। इस दौरान पूनम, प्रेम, सुखबीर और प्रमोद मौजूद रहे। बाल दिवस समारोह के अंत में बच्चों ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें