फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सत्यवान बने सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक प्रधान

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी11-नागक्षेत्र पार्क में आयोजित ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक में मौजूद सदस्
विज्ञापन
सफीदों। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ब्लॉक का पहला सांगठनिक सम्मेलन शनिवार को नागक्षेत्र पार्क में हुआ। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों व अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सात सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में सत्यवान को ब्लॉक प्रधान, सुनील को सचिव, सुभाष को कोषाध्यक्ष, बलबीर को उपप्रधान और शमशेर सिंह को सहसचिव चुना गया। भूपेंद्र और सलिंद्र को ब्लॉक कमेटी का सदस्य बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सत्यवान ने की। राज्य महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने लंबे संघर्ष के बाद अपने अधिकारों और मांगों को आगे बढ़ाया है। इन उपलब्धियों को सुरक्षित रखने और बाकी मांगों को पूरा करवाने के लिए मजबूत संगठन और एकजुटता जरूरी है। उन्होंने नवनिर्वाचित कमेटी से संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक कर्मचारियों को यूनियन से जोड़ने का आह्वान किया। जिला प्रधान गुलाब सिंह और जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करना होगा। सीटू जिला उपाध्यक्ष नीलम ने भी नवनिर्वाचित कमेटी को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान पिल्लूखेड़ा ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह, सफाई कर्मचारी सुरेश, संजीव, जयभगवान, कर्मबीर, चमन, धर्मो भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें