फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से मिटते हैं तन, मन और आत्मा के कष्ट : कंवर साहेब महाराज

Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी20: परमसंत सतगुरु कंवर साहेब महाराज। स्रोत : श्रद्धालु
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में आयोजित सत्संग में परमसंत सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने कहा कि सत्संग से इंसान के तन, मन और आत्मा तीनों प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इन दुखों के कारण समाज की स्थिति भी विकृत होती जा रही है।
विज्ञापन

सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने कहा कि बिना गुरु के किसी की भी गति नहीं हुई। उन्होंने नारद जी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार नारद को बिना गुरु के जीवन की अपूर्णता का एहसास हुआ और उन्होंने एक मछुवारे को गुरु के रूप में स्वीकार किया। जब उन्होंने अपने गुरु पर शंका प्रकट की तो उन्हें चौरासी लाख योनियों का श्राप मिला। बाद में उसी गुरु की कृपा से एक क्षण में उनका उद्धार हो गया।
उन्होंने कहा कि आज समाज में अधिकांश लोग किसी न किसी प्रकार के दुख से पीड़ित हैं। कोई तन से, कोई मन से और कोई धन से। इनमें सबसे बड़ा दुख मन का है जो केवल संतों की संगत से ही दूर हो सकता है। प्रभु की भक्ति ही मनुष्य को कर्मों के बंधन से मुक्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें