फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंच ऋषि पाल सिहाग बने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
ऋषि पाल सिहाग
विज्ञापन
जींद। सरपंच ऋषि पाल सिहाग को कांग्रेस का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। ऋषिपाल हैबतपुर को कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वह जींद ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान रह चुके हैं और उनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के समर्थकों में होती है।
विज्ञापन

ऋषि पाल सिहाग एक पंचायती व्यक्ति के तौर पर जिले में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। कांग्रेस की तरफ से जिले में तीन दिन जिला प्रधान को लेकर मंथन चला था। इस दौरान संगठन नहीं बनने के कारण तर्क वितर्क भी चले और आपसी विवाद भी कार्यकर्ताओं का हुआ। ऋषि पाल के जिला प्रधान बनने से कांग्रेस को जिले में मजबूती मिलेगी।
जिले से छह नाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में वह शामिल थे। अब उनके नाम पर अंतिम मुहर जिला प्रधान की लगी है। उनकी सक्रियता व संगठन में योगदान के कारण उन्हें ये पद मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें