फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सरस्वती स्कूल प्रथम

विज्ञापन
03जेएनडी10: विजेता ​खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए। ​खिलाड़ी - फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
उचाना। खरक भूरा गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित हुई खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती स्कूल घोघड़ियां का दबदबा रहा। कबड्डी से लेकर खो-खो, स्वीमिंग, लॉन्ग जंप समेत 11 खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अव्वल रहे।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं 35 से ज्यादा स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे थे। सरस्वती स्कूल के बच्चों ने कबड्डी अंडर-14 में पहला, अंडर-17 आयु वर्ग में दूसरा, खो-खो अंडर-17 आयु वर्ग में दूसरा, स्वीमिंग अंडर-17 आयु वर्ग में अनुज, संजय ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग में नेवीश प्रथम, लॉन्ग जंप में अंडर-19 में अनिकेत ने दूसरा, अंडर-14 आयु वर्ग में नवदीप ने पहला, अंडर-14 कुश्ती में अभिमन्यु ने दूसरा, अंडर-17 आयु वर्ग भाला फेंक में आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्कूल प्राचार्य रघुबीर बूरा, डीपी वीरेंद्र, जगबीर, सुरेश, ज्योति, रेखा दलाल, सुनीता शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने बताया कि सरस्वती स्कूल ब्लॉक में ओवरऑल विजेता रहा। स्कूल स्टाफ की मेहनत के बूते खिलाड़ी खंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
03जेएनडी10: विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर खुशी जाहिर करते।खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें