फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 21 साल से चल रही रंजिश के कारण की थी संजय की हत्या

Sun, 01 Dec 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी27: पुलिस की गिरफ्त में हत्या करने का आरोपी सुंदर। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के पानीपत रोड स्थित बुटाना ब्रांच नहर मोड़ पर हुई हत्या के मामले में सफीदों थाना पुलिस ने हत्यारोपी ऐचरा कलां गांव निवासी सुंदर को काबू कर लिया है। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई रिवाल्वर, दो जिंदा रौंद(कारतूस), मोबाइल फोन व उसका आर्म्स लाइसेंस बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ऐजरा कलां गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई संजय पर हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध असलहा समेत अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज थे। शुक्रवार को वह और उसका भाई संजय शस्त्र अधिनियम के मामले में पानीपत अदालत में रोडवेज बस में तारीख पर जा रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे पानीपत रोड नहर पुल पर पहुंचे तो उसका भाई संजय और उसके गांव का सुंदर अगली खिड़की से उतरे। वह पिछली खिड़की से उतर रहा था तो बस से उतरते ही सुंदर ने उसके भाई संजय पर पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चला दी। शहर थाना पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर सुंदर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
चंद घंटों में ही पुलिस ने हत्यारोपी को किया काबू
शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह व सीआईए स्टाफ सफीदों इंचार्ज कमल सिंह की टीम ने चंद घंटों में ही गोली मारने के आरोपी सुंदर को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह सफीदों के एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 2003 में संजय ने उसके भाई राकेश को गोली मारी थी व उसके पिता दरिया सिंह के हत्या के प्रयास किया था। इसमें संजय को सात साल जेल हुई थी। संजय ने करनाल में भी एक मर्डर कर रखा था। संजय से उसके परिवार को खतरा था। उसकी व उसके परिवार की सुरक्षा के लिए 32 बोर रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाया था। रिवाल्वर को वह हमेशा अपने पास रखता था। सुबह संजय गांव से पानीपत के लिए रोडवेज बस में चढ़ा था। आरोपी ने सोच रखा था कि संजय को किसी भी तरह से खत्म करना है, नहीं तो संजय उसे व उसके परिवार पर हमला कर सकता है। जब संजय पानीपत रोड नहर पुल के पास उतरने लगा तो आरोपी भी उसके साथ उतर गया और उसने संजय की गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पीजीआई खानपुर में हुआ शव का पोस्टमार्टम
मृतक संजय का सफीदों के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया क्योंकि सफीदों नागरिक अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा नहीं है। संजय के शव को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा मृतक संजय का पोस्टमार्टम किया गया।



आरोपी सुंदर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या के मामले में साक्ष्य जुटाए जाएंगे। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई 32 बोर रिवाल्वर, दो रौंद (कारतूस), मोबाइल फोन व उसका आर्म्स लाइसेंस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी शहर सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें