फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11 अगस्त तक बढ़ी, शहर में बढ़ी गंदगी

Sat, 08 Aug 2026 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी20: नगर परिषद कार्यालय में धरने पर सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। करीब 180 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे सोहनलाल ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मांगें पूरी होने तक सफाई कार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों को लगाने का प्रयास किया, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों से भी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

हड़ताल के चलते करीब 10 डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़ा जमा है। कॉलोनियों और बाजारों में भी गंदगी बढ़ रही है। बारिश होने पर जलभराव और संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें