फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रावण माह में जींद के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ियों का भी आगमन

Sat, 08 Aug 2026 08:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी19: जयंती देवी मंदिर में सुबह पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्रोत :पुजारी
विज्ञापन
जींद। श्रावण माह शुरू होते ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


पुजारी नवीन शास्त्री विधि-विधान से पूजा करवाकर श्रावण माह का महत्व बता रहे हैं। मंदिर परिसर में ''हर-हर महादेव'' और ''बम-बम भोले'' के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद ले रहे हैं। जयंती देवी मंदिर में कांवड़ियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है। कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। शहर के अन्य मंदिरों में भी हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि श्रावण माह में जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें