फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 20 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए निडानी गांव के युवक के संपर्क में आए 20 लोगों के सैंपल लिए हैं। इन सभी को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। चार दिन पहले भेजे गए चार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निडानी गांव के युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने 13 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से निडानी के युवक की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है बाकी 12 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 13 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इनमें से केवल निडानी गांव के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बाकी 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 14 लोग पॉजिटिव आए युवक के परिजन हैं, पांच उसके संपर्क में आए लोग हैं। जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसका शनिवार को दोबारा सैंपल भेजा जाएगा। इसके अलावा युवक की ब्लड रिपोर्ट पूना भेजा जाएगा। पूना से कन्फर्म रिपोर्ट आती है। डॉ. जाटान ने बताया कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल भी निडानी निवासी युवक को न तो बुखार है, न ही खांसी और न ही जुकाम। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है। हर घंटे में स्वास्थ्य अधिकारी उसकी जांच कर रहे हैं। उसको अन्य लोगों से अलग रखा गया है।
पुलिस कर्मचारी ने बेटे का दिलाया सैंपल
एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि मंगलवार को एक पुलिस कर्मचारी ने भी अपने बेटे का सैंपल दिलाया है। उसका बेटा मंगलवार को ही कहीं दूसरे राज्य से जींद लौटा है। उसके बेटे को खांसी, जुकाम तथा बुखार है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। उसे नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें