फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स का नमूना फेल, कंपनी और डीलर को नोटिस

Thu, 25 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के रोहतक रोड पर स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी से एक महीना पहले लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक कंपनी के प्रतिष्ठित ब्रांड में काफी खामियां हैं। अब स्वास्थ्य विभाग डीलर तथा कंपनी के खिलाफ अदालत में केस करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने कंपनी और डीलर को नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव थुआ निवासी वीरेंद्र ने शहर के रोहतक रोड पर स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग तथा उपायुक्त को शिकायत देकर गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। वीरेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ दिन पूर्व उसने उक्त कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी से कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी थी। जब उसने घर जाकर देखा तो कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में मरी हुई छिपकली पड़ी मिली।

वीरेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी पर छापेमारी की। सामान्य अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला तथा फूड सेफ्टी नियंत्रक ओमकुमार ने एजेंसी में रखी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों की जांच की तो कोल्ड ड्रिंक्स की कई बोतलों में काफी गड़बड़ी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एजेंसी से कोल्ड ड्रिंक्स के दो सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए। छापेमारी में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों में मिली खामियों की एक रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी। इससे धड़ल्ले से बिक रहे शीतल पेय की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन


दो में से एक सैंपल पास
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एजेंसी से एक ही ब्रांड के दो सैंपल लिए थे। इसमें प्लास्टिक की दो लीटर की बोतल का नमूना पास आया है, जबकि कांच की छोटी बोतल की गुणवत्ता में खामि पाई गई है।

हां एक उत्पाद का नमूना फेल आया है, इसके बांद कंपनी और डीलर को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद विभाग अगली कार्रवाई करेगा।
डॉ. पालेराम, डिप्टी सिविल सर्जन
सामान्य अस्पताल, जींद
कोल्ड ड्रिंक्स की जांच के बाद सामने आया कि एक बोतल में काफी अशुद्धियां थी। ये यहां भी दिख रही थी। इसके बाद लैब ने इस पर मोहर लगा दी है। यह सरासर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में डीलर व कंपनी के खिलाफ केस किया जाएगा।
विज्ञापन

ओम कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें