फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 19 Jun 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गांव पाजू कलां में बृहस्पतिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के प्रभाव में आने से मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने मारपीट करके उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


गांव पाजू कलां निवासी निशा बृहस्पतिवार को अचानक जहरीले पदार्थ के प्रभाव में आ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पाकर उसके मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोप लगाया कि महिला के पति सुनील उर्फ सन्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को साथ मिलकर उसे जबरदस्ती जहर देकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले आई। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर गांव पाजू कलां निवासी पति सुनील उर्फ सन्नी, देवर रवि, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें