10जेएनडी03-साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेतेे खिलाड़ी। स्रोत कोच
- फोटो : kishatwad
जींद। जींद साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले में छठी माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन श्रीधाम नगर सेक्टर 9 के पास वाले रोड पर आठ से नौ मार्च को किया गया। प्रतियोगिता में पूरे जींद से 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा मंडल हैबतपुर की प्रधान सुमन देवी ने किया।
जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में साहिल ने गोल्ड मेडल, आदर्श ने सिल्वर मेडल और सुमित ने ब्रांज मेडल हासिल किया। महिलाओं के मुकाबले में रूबी ने गोल्ड मेडल, खुशी ने सिल्वर मेडल और निशा ने ब्रांज मेडल हासिल किया। जूनियर जूनियर वर्ग में दीपांशु ने गोल्ड मेडल, तरुण ने सिल्वर मेडल और रौनक ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। लड़कियों के मुकाबले में ननजोत ने गोल्ड मेडल, पलक ने सिल्वर मेडल और उमा ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इसी प्रकार सब जूनियर मुकाबले में सौरव ने गोल्ड मेडल, पुनीत ने सिल्वर और कार्तिक ने ब्रांज मेडल हासिल किया। वहीं अंडर 14 में लड़कियों के मुकाबले में हिमांशी ने गोल्ड मेडल, नेहा ने सिल्वर मेडल और इशानी ने ब्रांज मेडल हासिल किया। अंडर-12 इवेंट में आकाश ने गोल्ड मेडल, पुलकित ने सिल्वर मेडल और अरमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-23 आयु वर्ग में आदर्श ने गोल्ड गोल्ड मेडल, लव अहलावत ने सिल्वर मेडल और नसीब ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इस मौके पर धनंजय पूनिया, निजामुद्दीन, रविंद्र, प्रदीप कोच, बिट्टू कोच, साहिल कोच और सुमित कोच भी मौजूद रहे।
10जेएनडी03-साइकलिंग प्रतियोगिता में भाग लेतेे खिलाड़ी। स्रोत कोच- फोटो : kishatwad