फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सागर और साक्षी ने 400 मीटर की दौड़ जीत ली।

Wed, 11 Feb 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी10: अर्जुन स्टेडियम में मौजूद विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
जींद। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को अर्जुन स्टेडियम में हुआ। इसमें कबड्डी पुरुष और महिला वर्ग, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद आदि स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की शानदार झलक देखने को मिली। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में सागर ने प्रथम, नकुल ने द्वितीय और तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंजलि द्वितीय और वन्य तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और सारिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग की लंबी कूद में अंकित ने प्रथम, अक्षय ने द्वितीय तथा गुरमीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। महिला कबड्डी में लुदाना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोकरी खेड़ी टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

पुरुष कबड्डी का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें घोघड़िया टीम ने प्रथम और देवरड़ टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति अवॉर्डी सुभाष ढीगाना रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें