10जेएनडी14-बस अड्डा स्थित कार्यालय में बैठक करते पदाधिकारी। स्रोत पदाधिकारी
जींद। भारतीय मजदूर संघ की बैठक मंगलवार को बस अड्डा स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रधान राजबीर मलिक ने की। मंच संचालन राजेश शर्मा निर्जन ने किया।
12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। प्रधान राजबीर मलिक ने बताया कि रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन के साथ मुलाकात हुई है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया हैर। इस पर सभी कर्मचारी सहमत भी हो गए हैं। इस अवसर पर अशोक कुंडू, मंदीप, जोगेंद्र, वीरेंद्र, दीपक, सोमबीर, कुलदीप, सुरेश, रमेश, कुलबीर, अनिल, जितेंद्र और सुनील भी मौजूद रहे।