फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों के एथलीटों का नोएडा में शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीतकर बढ़ाया मान

विज्ञापन
18जेएनडी18: विजेता ​​खिलाड़ी को मेडल पहनाते हुए कोच प्रमोद फौजी और प्राचार्य योगेंद्र पाल। स्रो
विज्ञापन
जींद। दिल्ली में आयोजित खेल प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सफीदों की खेल नर्सरी के एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

17 मई को नोएडा सेक्टर 12 में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें एक स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं।
खेल नर्सरी के कोच प्रमोद फौजी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-16 आयु वर्ग में मनप्रीत ने शानदार दौड़ लगाते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस वर्ग में मोहित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

परनीत ने 11वां और 15वां स्थान हासिल किया। तुषार 18वें, प्रिंस 19वें और विवेक 25वें स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में मुक्ता ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खेल नर्सरी के कोच प्रमोद फौजी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने तीन किलोमीटर की दौड़ में बेहतरीन टाइमिंग निकालकर मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश की और प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी जिला खेल अधिकारी रामपाल मलिक की देखरेख और मार्गदर्शन में संचालित हो रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र पाल ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें