फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रश्नोत्तरी में सादिया और नेहा ने मारी बाजी

Sun, 07 Dec 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी03 : प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तहत शनिवार को मौलिक अधिकार और कर्तव्य पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान सादिया और नेहा ने पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी राष्ट्र की आधारशिला होती है और उसका सही ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में संविधान के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए ताकि समाज में समरसता और न्याय की स्थापना हो सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ को मजबूत करना तथा उन्हें एक सजग, उत्तरदायी एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करना था।
मुख्य वक्ता सुशीला ने मौलिक अधिकारों के प्रकार, उनके महत्व, उनका संरक्षण तथा उनसे जुड़ी न्यायिक व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। क्विज संचालक पंकज बत्रा रहे। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान सादिया और नेहा ने, द्वितीय स्थान चंचल एवं निशु ने तथा तृतीय स्थान तन्नु और विजय ने प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूनम, निशा, सीमा, नूतन, मोनिका और रीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें