फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदभाव यात्रा से होगा प्रदेश में बड़ा बदलाव : राकेश श्योकंद

विज्ञापन
01जेएनडी25 :कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के साथ राकेश श्योकंद सदभाव यात्रा में साथ-साथ चलते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। सदभाव यात्रा में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के साथ निरंतर कदम से कदम मिलाकर चल रहे राकेश श्योकंद उचाना खुर्द ने बताया कि निरंतर सदभाव यात्रा को लेकर लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। दूसरा चरण नांगल चौधरी से शुरू हुआ था और लोगों में सदभाव यात्रा को लेकर उत्साह है। हर जगह सर्दी के मौसम में भीड़ बृजेंद्र सिंह को सुनने आ रही है और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर प्रदेश में सदभाव का संदेश देने के लिए बृजेंद्र सिंह जींद जिले के नरवाना हलके से पैदल निकले हैं। प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबी यात्रा है जो सात महीने से अधिक समय तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं है लेकिन इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में जो भाईचारा भाजपा ने वोटों की राजनीति के लिए तोड़ने का काम किया है उसको दोबारा से कायम करना है। वोट चोरी किस तरह से होती है उसको लेकर बृजेंद्र सिंह विस्तार से सभाओं में लोगों को बता रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक मार्गदर्शक के रूप में साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें